गुड मॉर्निंग न्यूज़
Trending

17 अक्टूबर दिन रविवार से 23 अक्टूबर दिन शनिवार तक साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति—सूर्य ,मंगल और बुध कन्या राशि,चन्द्रमा और बृहस्पति कुम्भ राशि,शुक्र और केतु वृश्चिक राशि,शनि मकर राशि और राहु वृष राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि–
17 अक्टूबर को कार्य गति अनुकूल रहेगी। धन लाभ होगा और आशातीत सफलता भी मिलेगी।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।प्रेमियों के लिए प्रसन्नता का समय रहेग दाम्पत्य जीवन में सुख विवर्धन होगा। 18, 19 और 20 अक्टूबर को पिछले दिनों का मजा किरकिरा हो सकता है। कुछ व्यय भार बढ़ सकता है। मन और चित्त मे परेशान बनी रहेगी। स्वास्थ्य की चिन्ता बन सकती है। 21 और 22 अक्टूबर को स्वयं के प्रयास से कार्य होंगे। 23 अक्टूबर को किसी पर अधिक विश्वास आपको परेशानी में डाल सकता है। मेहनत से लाभ मिलेगा।धन का आना-जाना बना रहेगा। मन में किसी बात को लेकर गुप्त चिन्ता का योग भी मिलेगा।

वृष राशि–
17 अक्टूबर को आपका सितारा आपके पक्ष का रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रयास से प्रोन्नति के भी आसार हैं ।बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे। 18,19 और 20 अक्टूबर को कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। अच्छे लोगों से मिलन होगा।मित्रों और परिजनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। और 22 अक्टूबर को व्यय भार बढ़ सकता है।मानसिक कष्ट प्राप्त होगा। काफी प्रयास से ही कार्य होंगे ।दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता। 23 अक्टूबर को तनाव से राहत मिलेगी और कार्यों में सफलता तथा लाभ प्राप्त होगा ।यात्रा और वार्ता लाभ देगी।रुका धन प्राप्त होगा। बिगड़े काम बनेंगे। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि–
17 अक्टूबर को घर में शुभ कार्य होगा ।पूजा पाठ में मन लगेगा, परंतु कार्यों में बाधाएं मिल जाएंगे।सावधानी से कार्य करें। आपका प्रयास आपको सफलता देगा ।यात्रा में सफलता का योग है। 18,19 और 20अक्टूबर को अक्टूबर को यात्रा होगी।बाहरी या विदेश भ्रमण हो सकता है। सामाजिक कार्य में मन लगेगा विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है ।21 और 22 अक्टूबर को लाभ और सफलता का समय रहेगा।23 अक्टूबर को समय मिश्रित है।धन का आना और जाना दोनो का क्रम रहेगा।किसी नये व्यक्ति से मुलाकात का योग भी है।बुजुर्गों का आशिर्वाद प्राप्त होगा।सोच मे सकारात्मकता बनी रहेगी।

मिथुन राशि–
17 अक्टूबर को शुभ समाचार प्राप्त होगा।यात्रा और वार्ता से लाभ मिलेगा। परिस्थितियों में लाभकारी बदलाव आ सकता है ।जनहित के कार्यों में मन लगेगा।लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।18, 19 और 20 अक्टूबर को कार्यों में आशा के अनुकूल सफलता प्राप्त होगा। मान यश बढ़ेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 21 और 22 अक्टूबर को कार्यगति अनुकूल रहेगी।सफलता और धन लाभ होगा ।मित्रों का सहयोग मिलेगा।शुभ समाचार और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। 23 अक्टूबर को व्यय और तनाव बढ़ सकता है। आप मौसमी बीमारियों के भी शिकार भी हो सकते हैं।अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।यह आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

सिंह राशि—
17 अक्टूबर को आपका सितारा अनुकूल रहेगा,जो आपको सफलता और लाभ दिलायेगा।शत्रु भी परास्त होंगे।अर्थ दशा में सुधार होगा।18,19 और 20 अक्टूबर को घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।वाणिज्य-व्यवसाय बढ़ेगा।दामपत्य सुख प्राप्त होगा।जीवन साथी के भावनाओ की कद्र करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा।21 और 22 अक्टूबर को समय प्रतिकूल रह सकता है।यात्रा में परेशानी मिल सकती है।कार्यों में बाधाओं का योग मिल सकता है।23 अक्टूबर को समय उत्तम रहेगा।कार्यों में सफलता का योग है।विचाराधीन कार्यों मे प्रगति मिलेगा।धन की आवक होगी।मन में उत्साह बना रहेगा।

कन्या राशि–
17 अक्टूबर को बदलाव की संभावना है। नौकरी में तरक्की हो सकती है ।आगे दशा सुधरेगी। कार्यों में परिश्रम के पश्चात सफलता मिलेगी ।परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।18,19 और 20 अक्टूबर को कारोबारी लाभ प्राप्त होगा। व्यवसायिक यात्रा लाभ देगी। कैरियर में बदलाव हो सकता।21 और 22 अक्टूबर को यात्रा में परेशानी मिल सकती है। कार्य बाधाओं के पश्चात होंगे। नौकरी में मन कम लगेगा। मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी ।23 अक्टूबर को यात्रा और वार्ता दोनो से लाभ की सम्भावना है। बाहरी यात्रा के कुछ प्रयास भी हो सकते हैं। सफलता की राह आसान होगी। निरंतर प्रयास से कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थी और शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए अनुकूल समय रहेगा ।अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी।

तुला राशि —
17 अक्टूबर को प्रतिभा का लाभ प्राप्त होगा। और मान और यश भी बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति का योग प्राप्त होगा ।भविष्य के व्यापार भी लाभ लेंगे। सन्तान की किसी उपलब्धि पर प्रसन्नता प्राप्त होगी। 18, 19 और 20 अक्टूबर को व्यस्तता बढ़ेगी, परन्तु कार्यों में लाभ और सफलता प्राप्त होगा बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।हालात सुखद बनेंगे। 21 और 22 अक्टूबर को व्यवसायिक यात्रा लाभ देगी। अप्रत्याशित लाभ रहेगा।दाम्पत्य सुख उत्तम है। 23 अक्टूबर को बनते बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। यात्रा में परेशानी हो सकती है ।सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि–
17 अक्टूबर को प्रापर्टी के मामले परेशानी में परेशानी मिल सकती है। समय प्रतिकूल है। कार्यों में अड़चनें पैदा होगी ।असमंजस की स्थिति बनी रहेगी ।आप एकाकीपन महसूस कर सकते हैं। 18 ,19 और 20 अक्टूबर को वाणिज्य व्यवसाय में प्रयास से उन्नति के आसार हैं ।बहुत धन कमाने के चक्कर में,ज्यादा धन लगाने का अनुबन्ध न करें,नही तो संचित धन भी नष्ट कर देंगे। धन के निवेश के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है ।21 और 22 अक्टूबर को सफलता का समय रहेगा परन्तु संघर्ष तो करना ही पड़ेगा। शत्रु परास्त होंगे ।23 अक्टूबर को कारोबारी यात्रा लाभ देगी ।भागीदारी से सन्तुष्ट नही रहेंगे ।जीवनसाथी से तालमेल बढ़ेगा।

धनु राशि —
17 अक्टूबर को कारोबार बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। यात्रा लाभ देगी।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा ।परीक्षा में सफलता मिलेगी ।मनोबल बढ़ेगा।18,19 और 20 अक्टूबर को अड़चनो के पश्चात कार्य होंगे। पढ़ाई लिखाई में मन कब लगेगा। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।21और 22 अक्टूबर को कारोबार की हालत बेहतर होगी ।कार्यकर्ता अनुकूल रहेगा। इष्टमित्रों और परिजनो का सहयोग मिलेगा। 23 अक्टूबर को संघर्ष के पश्चात लाभ और सफलता मिलेगा। अर्थ दशा में सुधार होगा। शत्रुओं के हौसले पस्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि —
17 अक्टूबर को धन घर में कम टिकेगा। धन आएगा और खर्च भी हो जाएगा। परन्तु शुभ कार्य पर व्यय होगा। परिश्रम द्वारा लाभ प्राप्त करेंगे।18 ,19 और 20 अक्टूबर को यात्रा होगी और लाभ भी मिलेगा।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 21 और 22 अक्टूबर को कार्य अड़चनों के पश्चात होंगे। कोई नया कार्य आरम्भ करना परेशानी दे सकता है। आलस्य के कारण कार्य हाथ से निकल सकता है। असमंजस की स्थिति रहेगी ।23 अक्टूबर को कारोबार सामान्य और सट्टा लॉटरी लाभ न देगा। अनुकूल स्थिति बनी रहेगी।

कुम्भ राशि–
17 अक्टूबर को स्वयं प्रयास से लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी।नए संपर्क बनेंगे। रुका धन प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में मान-यश बढ़ेगा। 18, 19 और 20 को किसी पर अधिक विश्वास करना को संकट में डाल सकता है ।अतः सावधान रहें।21 और 22 अक्टूबर को यात्रा होगी और लाभ भी प्राप्त होगा कारोबारी बेहतरी का योग है।विचाराधीन कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ समाचार मिलेगा ।23 अक्टूबर को समय आलस्य पूर्ण रहेगा। कार्यों में मन कब लगेगा। सकारात्मक सोच द्वारा आप आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि—
17 अक्टूबर को प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में अचानक तनाव बढ़ सकता है। अप्रत्याशित खर्च इत्यादि द्वारा हानि का भय बना रहेगा। 18 ,19 और 20 अक्टूबर को तनाव से राहत मिलेगी। कार्य के अनुकूल समय रहेगा। प्रयास करेंगे तो सफल रहेंगे। 21और 22 अक्टूबर की धन की आवक होगी परन्तु पैसा घर में कम टिकेगा। परिश्रम से हालात बेहतर बनेंगे। 23 अक्टूबर को कारोबार मे लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेगा।अपना काम आसानी से बना लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×